आगे की यात्रा

Sunday, July 21, 2013

"परमाणु बम जैसा खतरनाक विनाशकारी है टिहरी डैम :-


• "परमाणु बम जैसा खतरनाक विनाशकारी है टिहरी डैम :-
1993 में पर्यावरण मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री को भेजे गये एक नोट में कहा गया है कि यदि यह बाँध भूकंप या किन्ही कारणों से टूट जाता हैं तो...

* यह विशाल जलाशय 22 मिनट में खाली हो जाएगा।

* 63 मिनट में ऋषिकेश 260 मीटर पानी में डूब जाएगा।

* अगले बीस मिनट में हरिद्वार 232 मीटर पानी के नीचे होगा।

* बाढ़ का यह पानी विनाश करते हुए बिजनौर, मेरठ, हापुड़ और बुलंदशहर को 12 घंटो में 8.5 मीटर गहरे पानी में डुबो देगा।

* करोड़ो लोगों के जान-माल का जो नुकसान होगा, वह बांध की लागत से कई गुना अधिक होगा।

* दूसरा खतरा यह है कि यह बाँध चीन की सीमा से लगभग 100 मील की दूरी पर हैं। चीन के साथ किसी संघर्ष में यदि इस बाँध को दुश्मनों द्वारा तोड़ दिया जाए तो भी विनाश का यही दृश्य उपस्थित हो सकता हैं जो भूकम्प के आने पर होगा। जल प्रलय की यह भयावह आशंका रूह को कपा देती हैं।
अगस्त, 1975 में चीन के हिनान प्रांत में इसी तरह का बांध टूटा था जिसके जल प्रलय मे 2 लाख 30 हजार लोगों की मौत हुई।
Posted by k.mittra at 3:34 AM No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest

Friday, July 12, 2013

गोधरा की सच्ची कहानी, एक पत्रकार की ज़ुबानी



पाठकों और ब्लोगर बन्धुवों ! मैं आज एक ऐसे पत्र को आप तक पहुँचाने जा रहा हूँ जो कि एक पत्रकार ने लिखा था. उसने अपने पत्र में गोधरा में हुए काण्ड का सच बयान किया है. मैं उस पत्र में लिखित अंश और विश्लेषण को आप तक पहुँचाना चाहता हूँ.
साबरमती एक्सप्रेस में जो दु:खदायक काण्ड हुआ वह क्या था? और उस दिन क्या क्या घटित हुआ? कितनी सच्चाई हमारी मिडिया ने दिखाई, कितना सच छान कर झूठ का लबेदा ओढे हम तक पहुंचा? आईये एक पत्रकार की ज़ुबानी सुनते हैं..... (Mr. Anil Soni and Neelam Soni (reporter of Gujarat Samachar) Soni's mobile number: 0-9825038152. Resident number 02672 (code) 43153)

साबरमती एक्सप्रेस का दुखदाई कांड सुबह ७:३० पर गोधरा स्टेशन के एक किलोमीटर दूर हुआ, की सच्चाई मैं आप तक पहुँचाना चाहता हूँ. साबरमती एक्सप्रेस की बोगी नंबर S-6 और दो दूसरी बोगियों में विश्व हिन्दू परिषद् (VHP) के कार-सेवक यात्रा कर रहे थे. दुखदाई कांड की असल वजह ये कार-सेवक ही थे, जो उन बोगियों में सफ़र कर रहे थे. जो कहानी आप तक पहुंचाई गयी है वह सच्चाई से कोसों दूर हैं, असल कहानी जो कि सच है वह अलग ही है.

यह वास्तविकता शुरू होती है गोधरा से ७०-७५ किलोमीटर दूर दाहोद नामक स्टेशन से. समय था ५:३०-६:०० ऍएम्, ट्रेन दाहोद स्टेशन पहुंचती है. ये कार-सेवक उस स्टेशन पर चाय-नाश्ता करने के उद्देश्य से टी-स्टाल पर जाते हैं. किसी बात पर कार-सेवकों और टी-स्टाल के बीच विवाद हो गया और उन कार-सेवकों ने दूकान में तोड़-फोड़ कर दी. फिर वे अपने बोगी में वापस चले गए... इस वाकिये की एक एन-सी.आर. दूकान मालिक ने स्थानीय पुलिस में भी की थी.

अब ट्रेन गोधरा स्टेशन पर पहुंचती है और समय हो रहा होता है ७:००-७:१५ AM. वहां सभी के सभी कार-सेवक ट्रेन से उतर कर स्टेशन पर एक छोटे से चाय की स्टाल पर जा कर स्नैक्स आदि लेते हैं; उस स्टाल को एक बुढा मुसलमान व्यक्ति चला रहा होता है. उस दूकान में एक छोटा लड़का भी हेल्पर बतौर काम कर रहा था. कार-सेवकों ने जानबूझ कर मुसलमान दूकानदार से बहसबाजी शुरू कर दी और बहस करते करते ही उसे पीट डाला. उन कार-सेवकों ने उस बूढे मुसलमान की दाढ़ी भी पकड़ कर खींची और उसे मारा. वे कार-सेवक जोर जोर से एक नारा भी दे रहे थे

"मंदिर का निर्माण करो, बाबर की औलाद को बाहर करो"
बाबर की औलाद से उनका मुराद मुसलमान ही थे.

शोर-शराबा सुन कर उस बूढे की सोलह साल की एक लड़की वहां पर आ गयी और अपने बाप को बचाने की नाकाम कोशिश करने लगी. वह उन ज़ालिम कार-सेवकों से दया की भीख मांग रही थी और कह रही थी कि उसके बाप को छोड़ दीजिये, जिसको वे कार-सेवक अभी भी मार रहे.

उन ज़ालिमों ने उस बूढे को तो छोड़ दिया लेकिन उस लड़की को पकड़ लिया और अपने बोगी (S-6) में ले गए और अन्दर से दरवाज़ा बंद कर लिया. उस लड़की को अपने साथ ज़बरदस्ती क्यूँ ले गए थे; यह बताने की आवश्यकता नहीं है.

उधर बुढा उनसे अपनी बेटी को छोड़ देने की गुहार लगा रहा था. लेकिन उसकी एक न चली. अब ट्रेन धीमे धीमे आगे बढ़ना शुरू हो गयी लेकिन ट्रेन के रफ़्तार पकड़ने से पहले ही वह बुढा मुसलमान दूकानदार ट्रेन की आखिरी बोगी (गार्ड के पहले वाली) में चढ़ जाता है और ट्रेन की चेन को पुल कर देता है. अब ट्रेन पूरी तरह से रुक जाती है और यह सब करते करते गोधरा स्टेशन लगभग एक १ किलोमीटर पीछे हो चुका होता है.

तभी २ नव-युवक वहां आ जाते हैं माज़रा समझ कर खिड़की के बाहर से उन कार-सेवकों से उस लड़की को छोड़ देने के लिए कहते हैं. शोर-शराबा काफी बढ़ चुका होता है बोगी के आस-पास लोग इक्कट्ठे हो जाते हैं; उस भीड़ में कुछ लड़के और औरतें भी होती हैं जो बाहर से ही उन कार-सेवकों से उस लड़की को छोड़ने का दबाव बनाने लगते हैं. भीड़ काफी गुस्से में होती जा रही थी और लड़की को वापस कर देने की मांग अब गुस्से में तब्दील होती जा रही थी.

लेकिन बजाये लड़की को वापस देने के, वे ज़ालिम (VHP) के कार-सेवक लोगों ने बोगी की खिड़कियाँ ही बंद कर दीं. यह क्रिया भीड़ के गुस्से में आग में घी का सा काम किया और उस भीड में से कुछ लोगों ने बोगी पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया.

बोगी संख्या एस छह (S-6) के दोनों तरफ की बोगियों में भी कार सेवक थे. उन कार-सेवकों के पास भी बैनर थे जिसमें लम्बे लम्बे डंडे लगे थे. वे कार-सेवक अपने बैनर्स और डंडों के साथ लड़की को बचाने आई भीड़ पर ही पिल पड़े और बैनर के डंडों से भीड़ पर हमला बोल दिया. अब भीड़ का गुस्सा पूरी तरह से अनियंत्रित हो चुका था. भीड़ में से ही कुछ लोगों ने पास के ही एक गैराज से (garages Signal Fadia) से डीज़ल और पेट्रोल आदि ले आये और बोगी को जलाने लगे.

जैसा कि कथित रिपोर्ट में यह कहा गया कि पेट्रोल आदि को प्री-प्लांड पेट्रोल पम्प से लाया गया; बिलकुल ही बे-बुनियाद है. यह प्रतिक्रिया अचानक भीड़ ने की न कि पहले से प्लान करके. भीड़ लड़की को छुडाने की कोशिश कर रही थी लेकिन कार-सेवक उग्र से उग्रतर होते जा रहे थे. वे (स्वभावत: वैसा ही करने लगे जैसा कि वे अयोध्या में कर चुके थे) जानते थे कि यह हिन्दुस्तान है यहाँ केवल जय श्री राम कह कर जो आतंक फैलाया जा सकता है वह गोली बंदूक से भी ज़्यादा भयानक होता है.

यह घटना सुनकर वहां के स्थानीय वीएचपी (VHP) कार्यकर्ताओं ने उस गैराज में (Signal Fadia) में आग लगा दी और पास के ही एक इलाके 'शेहरा भगाड़' (गोधरा का ही एक स्थान) में स्थित एक मस्जिद को भी जला डाला.

देर से पहुंची पुलिस को सच कहानी का पता तो नहीं चल सका लेकिन भीड़ द्वारा जलाई गयी सरकारी बोगी को साक्षात् देख पुलिस का गुस्सा स्थानीय लोगों पर उतारा और पुलिस ने स्थानीय लोगों को गिरफ़्तार कर लिया.
पुलिस अपना पल्ला झाड़ने के तहत गोधरा के मेयर श्री अहमद हुसैन कलोता को इस घटना का ज़िम्मेदार ठहरा दिया. श्री अहमद हुसैन भारतीय कांग्रेस के मेंबर भी है उर एक वकील भी.

यह पूरी जानकारी वहीँ के स्थानीय लोगों और विश्वसनीय लोगों से बातचीत पर आधारित भी है. मैं इस स्रोत के मुख्य पात्र श्री अनिल सोनी जी (मोबाइल # 0-9825038152. घर का नंबर 02672 'कोड' 43153, ऑफिस नंबर : 43152,) का शुक्गुज़ार हूँ जिन्होंने इस पूरी घटना का सच्चा वृतांत पहुँचाया.

वी एच पी (विश्व हिन्दू परिषद्) ने फिर ऐसा चक्र रचा कि देश को १०० साल से भी ज़्यादा पीछे धकेल दिया. मैं यह कहने से कोई गुरेज़ नहीं करता हूँ कि भारत में वी एच पी (विश्व हिन्दू परिषद्) या संघ या बजरंज दल या भाजपा आदि धुर-कट्टरपंथी ताक़तों ने एक बार नहीं कई बार देश को साम्प्रदायिकता की आग में धकेला है और उसकी रोटी सेंकी है. ऐस नहीं है कि जिसकी रोटी इन्होने सेंकी उन्हें कोई फायेदा पहुंचा हो, वे केवल देश की उन भोली भाली जनता का ब्रेन वश कर देते हैं जो अंध-विश्वास और आस्था के लिए कुछ भी कर देती है. क्या इन शैतानों के इस कृत्य को कोई रोक सकता है और इनके इस कृत्य की सज़ा तो केवल उन मासूम लोगों को ही भुगतनी पड़ती है जिनका उससे कोई लेना देना भी नहीं है.

क्या ऐसा ही होता रहेगा कभी अयोध्या, कभी गोधरा कभी गुजरात........आखिर कब तक !!!
Posted by k.mittra at 12:15 PM No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest

Monday, May 13, 2013

आखरी पैगम्बर

मैडम सलमा खां,  आपने इस्लाम को पढ़ा है इसलिए आप बहीं तक सीमित होकर रह गयी हो, आपको आप का अल्प ज्ञान मुबारक .... मैडम पहले सभी धर्मो का अध्ययन करो, और किसी जीवित गुरु से उसकी व्याख्या समझो, हिंदूओ में एक कहाबत है "पढ़े से काढ़ा ज्यादा गुणी है", इतिहास साक्षी है, अकबर पढ़ा नहीं काढ़ा था, वह मुग़ल वंश का सबसे अच्छा शासक था, सम्राट अशोक भी पढ़ा नहीं था, उसने बौध धर्म को विश्व पटल पर स्थापित किया !  न ही चन्द्रगुप्त मौर्य  पढ़ा लिखा था, और कवीर से बड़ा भी कोई संत हुआ है क्या ? स्वयं  मोहम्मद साहव भी पढ़े लिखे नहीं थे ! ...........मैंने जिनके भी नाम लिए हैं यह कोई भी लकीर के फ़क़ीर नहीं थे. इन्होंने विषय के मर्म को पहचाना है और हवा के रुख को जाना, इसलिए इन्होंने हवा का रुख बदल दिया ! .......बांकी आप की मर्जी .. वो जब आएगा तो आप से खुद निपट लेगा मैं आप से पंगा क्यों लूं ? मैं पहले ही कह चूका हूँ हो सकता है मुस्लिम उसको पहचानने से इंकार कर दें . ......... यह बात कुछ उसी तरह हुई " रात को आप कही जाने के लिये निकलो और बच्चो से कह दो कि अब सुबह को आयेंगे ! संयोग से आप को जाने का कोई साधन ही न मिले और आप घर लौट आयें तो आप के बच्चे दरवाजा ही न खोले और कहे आप तो आ ही नहीं सकती क्यों की उनकी माँ कह गयी है की वो सुबह आएँगी ".....मैडम राजनीति विज्ञान में क्या आपने संप्रभुता की परिभाषा पढ़ी है, क्या खुदा इस जगत का संप्रभु है या नहीं ?  ...... हाहाहा       

राशीद साहब मोहमद साहब अरब जगत के आखिरी पैगम्बर हैं , न कि विश्व जगत के !, विश्व जगत में अभी और भी पैगम्बर होंगे .............. क्या समझे ? जिसकी जमीं में कुछ पैदा ही नहीं होता बो बन्दे मातरम क्या जाने !!!!!!!!!

राशिद भाई , मोहमद साहब से पहले भी पैगम्बर आये, और फिर आ रहा है क्योकि अब हालात बदल चुके हैं ......नयी विधि और विधान दिया जाना है तो उसे आना ही पड़ा .........इतना हो सकता है जैसे मोहमद साहब को उनके वंसज नहीं पहचान पाये और पहले खलीफा, सुन्नी में हुये फिर ऐसा हो सकता है मुस्लिम कोम उसको पहचानने से इंकार कर दे या हिन्दू और ईसाई, उसको सूली पर चढ़ा दे पर वो आ चूका है....क्योकि 21 शताव्दी हिन्दुस्तान की है और हिन्दुस्तान विश्व गुरु होगा ....... पर वो किसी एक देश की सीमा तक सीमित नहीं होगा ..
Posted by k.mittra at 3:17 PM No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest

Friday, May 10, 2013

धर्म एक धोखा ........



ऐसा धर्म बेकार है, जिसका कोई पालन ही नहीं करता. बस धारण कर लेता है. धारण किये किये घूमता रहता है. धारण करके रेप करता है, धारण करके लड़कियां छेड़ता है, धारण किये किये भ्रस्टाचार करता है, ज़रूरतमंद का हक मारता है, जाति पाती के नाम पर अत्याचार करता है. इंसानियत की भी बलि दे देता है धर्म के नाम पर. दूसरों के धर्म से जाति से, देश से नफरत करता है. ये नफरत सिखाने वाला कौन सा धर्म है. ये रेप करवाने वाला, बेईमानी करवाने वाला, अत्याचार करवाने वाला, दंगे करवाने वाला. ये धर्म सड़ा हुआ है बेकार है, ढोंग है, मन का भ्रम है. दरअसल, आपका धर्म बेकार है. सदियों पुराना और वाहियात है. आपको अंधा बनाने वाला है. जिसे आप अतीत के सम्मान के नाम पर ढो रहे हैं. ये वैसा है जैसे कोई बीसियों साल एक ही कपड़ा पहनता रहे. चाहे घिस जाए, उधड़ जाए, तार तार हो जाए. पर अतीत से प्रेम के नाम पर ढोता रहे. ऐसे आदमी को हम साइको कहेंगे. संवेदनशील नहीं. आप भी वहीं पहुच चुके हैं. आपका धर्म आपको मोह का त्याग नहीं सिखाता? पुराने का अंत और नए का जन्म नहीं सिखाता? आपका धर्म आपकी मूर्खता है. आपके लिए तो धर्म तर्कहीन है, दृष्टिहीन है, धर्म अच्छा भी हो पर आपके लिए तो बस अनुसरण है. जन्म के आधार पर आप कैसे हिन्दू, मुसलमान, सिखसाई, बौद्ध और जैन हो सकते हैं. मुहम्मद जन्म से मुसलमान नहीं थे, गुरु नानक जन्म से सिख नहीं थे. ईसा शुरू से ईसाई नहीं थे. , ईबुद्ध बौद्ध नहीं थे. लेकिन आप जन्म से हो. क्योंकि आप अंधे अनुयायी हो. आप ने कभी कुछ तय ही नहीं किया. अरेंज मैरिज की तरह जिस लड़की से फेरे करा दिए गए आपने शादी कर ली. लड़की तो कम से कम आपकी जमाने की थी. ये धर्म तो सदियों पुराने हैं मेरे दोस्त. आपके साथ गहरा अन्याय हुआ है. जागो, एक बार आखें खोलकर दुनिया देख तो लो. कब तक यही पुराने चीथड़े पहन कर घुमते रहोगे. नए कपडे लत्ते पहनो यार अपने मन के. ये क्या हिन्दू, मुसलमान, सिख, ईसाई और पता नहीं क्या क्या बने घूम रहे हों. आगे ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, सिया, सुन्नी भी बने हो. इंसान बन के देखो मज़ा आएगा. एक बार सोच करके तो देखो कि क्या ज़रूरत है अब इसकी. एक बार कल्पना तो करो एक दुनिया की जहां कोई धर्म नहीं, कोई जाति नहीं. कोई जन्म से हिन्दू नहीं. कोई मुसलमान नहीं. कोई पंडित नहीं, कोई शूद्र नहीं. कोई छोटा नहीं. कोई बड़ा नहीं. कोई अलग नहीं. सब इंसान. एक जैसे. विश्व बंधुत्व का नाम तो सुना होगा भाई.
Posted by k.mittra at 7:53 AM No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest

Tuesday, April 30, 2013

ब्राहम्णवाद


संवैधानिक भारत में विचार,अभिव्यक्ति,विश्वास,धर्म और उपासना की स्वतंत्रता है पर मूलनिवासी और उनका त्यौहार व पूजापाठ,आज भी ब्राम्हणवादी लुटपाठ एवं षड्यंत्र का मानसिक गुलाम है .
खाली मस्तिष्क में विकृति सुझती है और मनुष्य कभी-कभी व्यर्थ के कार्य करके समय पूरा करता है .भारतवर्ष में ब्राम्हण वर्ग ऐसा ही एक समूह रहा है जिसके पास कोई कम नहीं रहा .ब्राम्हणों ने चार वर्णों की स्थापना की ,ब्राम्हण-क्षत्रिय-वैश्य और शुद्र .क्षत्रिय को हथियार पकड़ा दिया .गद्दी और ब्राम्हणों की रक्षा और सैन्य कार्य सौंप दिया.वह शासक भी था और देश का रखवाला भी .राजपाट,जागीरदारी रक्षा के समंध में क्षत्रिय को व्यस्त कर दिया .जब राज्य में शांति हुई तो मंत्री होकर उसके एक राजा को दुसरे राजा से लड़ा दिया .वस्तुतः उसे व्यस्त रखा.वैश्य को पेट का प्रबंध दिया.वैश्य को अर्थ व्यवस्था का स्वामी बना दिया .वह व्यापार ,उद्योग और कृषि का मालिक हो गया .सदैव पैसा गिनने में लगा रहा और ब्राम्हणों के चक्कर में फंसा कर उसे भी व्यस्त बना दिया .चौथा वर्ण शुद्र वर्ग जो शारीरिक श्रम करता था ,दिन भर कृषि उद्योग में श्रम किया करता था .शाम को हारा थका पड़ा रहा .परिणामतः क्षत्रिय-वैश्य और शुद्र सदैव अपने ही कार्य में व्यस्त रहे.ब्राम्हण के पास कोई काम नहीं था.पढना,लिखना उसका काम था .वह भी अपने ही वर्ग को, शेष समय में वह खाली था.उसके सामने उसकी जीविका का प्रश्न भी था अतः उसने अनेक ऐसी अर्थहीन नियम परंपरायें और आस्थाओं का सृजन किया जिससे समाज तो अंधकार में डूबा परंतु उसने अपने सन्मान और पूजा जीविका का प्रबंध पूरा कर लिया .मूलनिवासियों को तमाम व्रत ,पर्व,त्यौहार ,मेला,संस्कार आदि निश्चित मान्यताओं और विशासों में जकड दिया की हर समाज को किसी व्यक्ति को इनमे डूबे रहना आवश्यक था और ब्राम्हण के लिए हर क्षण सन्मान ,धन,मर्यादा संग्रह की उपलब्धि थी.इसीलिए उसने अनेक व्रत पर्व और त्योहारों को गढ़ा .
ब्राम्हणों के व्रत पर्व और त्योहारों की रचना मन्तव्य को भावनात्मक स्थिति को समझने से निम्न तथ्य स्पष्ट है .
१) हिंदुओं के व्रत पर्व और त्योहार ब्राम्हणों ने अपनी भोजन व्यवस्था और दान चढवा द्वारा सभी आर्थिक आवश्यकताओं और वासनाओं की पूर्ति को स्थाई साधन की दृष्टी से सुजीत किया.
२) हिदुओं के व्रत पर्व और त्यौहार ब्राम्हणों ने अपनी मान्यता,पूजा सन्मान,प्रतिष्ठा कराने हेतु रचे.
३) भरतीय बहुजन समाज को अंध विश्वास पाखंड भय और धोके के जल में फंसायें रखकर उसे चेतना शून्य बनाने और अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए निर्मित किये.
४) हिंदुओं के व्रत,पर्व और त्योहारों की ब्राम्हणों ने आर्य(ब्राम्हण) और अनार्य(बहुजन) वे संघर्ष और कार्यों द्वारा अनार्यों के दमन अपमान और विनाश की स्मृति को ताजा रखने के लिए प्रतिक स्वरुप रचना की .
५) आर्यों के देवी देवता अवतार महर्षियों,महापुरुषों के दुष्कार्य,पाप,अत्याचारों,व्यभिचारों और कुकृत्य पर पर्दा डालकर नैतिक एवं न्यायिक स्वरुप प्रदान करने के दृष्टी से रचे गए .
६) हिदुओं के व्रत पर्व और त्यौहार ब्राम्हणों द्वारा शूद्रों का शोषण करने की निति से बनाये गए.
७) हिदुओं के व्रत पर्व और त्यौहार मेले और संस्कार ब्राम्हणों ने इसीलिए पैदा किये ताकि समाज के अन्य वर्ग इनके निर्वाह में धन का व्यय करते रहे और संचय करके ण धनी बनने पाये तथा धन के अभाव में स्वतंत्र बुद्धि का विकास न कर सके और ब्राम्हण की अंध व्यवस्था के विरुद्ध क्रांति को न सोच सके.
८) हिदुओं के व्रत पर्व और त्यौहार ब्राम्हणों ने इस आशय से सुजीत किये ताकि समाज हर क्षण भयग्रस्त बना रहे और बंधनों का उलंघन करके मानव सुख जनित तर्क पर आधारित नविन आस्थाओं और विश्वासों को जन्म न दे सकें.
२५०० वर्ष से भी जादा वर्ष हो गए जब संपूर्ण SC,ST,OBC समाज इन अंध विश्वास एवं पाखंड पूर्ण व्रत पर्व त्यौहार आस्था और विश्वासों में जकड़ा बुद्धि की दासता में पिसता रहा और आर्थिक शोषण का शिकार बना रहा .दूसरी और एक चालक धूर्त वर्ग उनको विवशता से लाभ उठाता रहा और आज भी उठाता चला आ रहा है.
प्रत्येक त्यौहार किसी न किसी घटना से जुड़ा हुआ है और फिर त्यौहार पर उस घटना को ताजा किया जाता है .प्रायः यह घटना आर्यों(ब्राम्हणों) द्वारा अनार्य(बहुजन) दमन(हुई हार) का प्रतिक होती है .भारत के व्रतपर्व और त्यौहार की विशेषता यह है की यहाँ हर त्यौहार जातिगत है .शुद्र वर्ण के वे ही त्यौहार है जो शुद्र दलन के यादगार के रूप में मनाये जाते हैं ,जैसे होलिका,रावण,कुंभकरण ,अहिरावण ,हिरण्यकश्यप ,हिरनाक्ष्य के वध,बलि का राज,जैसे 6 डिसेम्बर ब्राम्हणों का शौर्य दिवस (बाबरी मस्जिद गिराने के बाद),महाराष्ट्र में गुडीपाड़वा जो बहुजंनो के राजा संभाजी महाराज के किये गए खून के बाद ब्राम्हणों के नए वर्ष के रूप में मनाया जाता है.जूठा कारन बताया जाता है की राम अयोध्या लौटे थे लेकिन उसे महाराष्ट्र छोड़कर और कही नहीं मनाया जाता . आदि घटनाओं की स्मृति स्वरुप मनाये जाने वाले त्यौहार है .इन त्योहारों का एक ही आशय रहा है की इनके मनाने से शुद्र वर्ग अपने इन महान राजाओं और वीर योद्धाओं की दुराचारी दृष्ट समझने लगे और उनकी हत्या और दमन की यद् कर ब्राम्हण धर्माचारियों के विरुद्ध विद्रोह न कर सके दुर्भाग्यपूर्ण विडंबना है की आज का शुद्र अपने ही पूर्वजों की हत्या और दमन के अवसरों को उत्सवों के रूप में बड़े उल्लास के साध में मना रहा है.शुद्र को अपने गौरव पूर्ण प्राचीन इतिहास की खोज करना चाहिए.ब्राम्हणों के कुछ त्यौहार जयंतियो के रूप में मनाये जाते हैं ,जैसे रामनवमी,कृष्ण जन्माष्टमी,हनुमान जयंती आदि.ये वे त्यौहार है जो उनके जन्म की ख़ुशी में मनाये जाते है .जिन्होंने शुद्र अनार्यो की हत्या की .
ब्राम्हणों ने मूलनिवासियों के साथ छल ,कपट,कूटनीति अपनाकर हत्या करके राजपाट ले लिया. ऐसे सभी भारत के मूलनिवासी राजाओं की हत्या के दिन एवम् वो ऐतिहासिक क्षण है जिसको आर्य ब्राम्हण जश्न,जलसा,खुशियाँ मनाते हैं.
हमारे नागवंशीय पूर्वज बहुत बुद्धिमान,शुर,पराक्रमी और सुख संपन्न थे.इनके साथ सीधे लड़ने की ताकद विदेशी यूरेशियन आर्यों ब्राम्हणों में कदापि नहीं थी .इसीलिए उन्होंने वराह अवतार,नरसिंह अवतार,मत्स्य अवतार (विष्णु अवतार) अलग अलग नाम देकर हमारे महान रक्षक वीर योद्धा राजाओं का खात्मा कर दिया और रक्षक योद्धाओं को राक्षस करार दिया.बिना श्रम अच्छी जिंदगी गुजारने के लिये जन्म से लेकर मृत्यु तक कर्मकांड,पूजापाठ अलग अलग विधियों में आर्य भटोने फंसा दिया.
कुछ काल्पनिक बातों का भय फैलाकर साथ में स्वर्ग-नर्क-मोक्ष-भगवान प्राप्ति का मार्ग दिखाकर विदेशी आर्य ब्राम्हण दलाल बन बैठा है .इस प्रचलित प्रथाओं का सहारा लेकर ब्राम्हण वर्ग बहुजनों की लुट करने के लिए फुसलाता रहता है.इन तमाम वजह से हमारा बहुजन भाई मानसिक गुलंबन गया है .
इन सब षड्यंत्रों का पर्दाफाश करके बहुजन समाज को उजाले में लाना है,क्योंकि जब तक बहुजनों का अंग स्वर्ग-नर्क,पितृमोक्ष,भाग्य,भगवान कर्म रेखा इन चक्रव्यूह से मुक्त नहीं होगा तब तक हमारी प्रगति का विकास असंभव है .
जम्बूदीप भारत के मूलनिवासी भूमिपुत्र रक्षक जनो की वर्तमान में (२७ नोव्हेंबर १९४९,२६ जनवरी १९५०)( SC=15%, ST=7.5%,धार्मिक अल्पसंख्यांक 10.5% ,OBC =52% total 85% बहुजन .) इत्यादि नाम से संकलित करके भारतीय संविधान में 6,००० जाती और ७५,००० उपजाति को एक श्रुंखला में संकलित किया गया .
आज़ादी और संविधानिक दिन के पहले से और आज तक अत्याचारी क्रूर आर्य वंशीय (भटजी,लालजी,शेटजी) लोगो का शासन प्रशासन ,मनी ,मिडिया ,माफिया,हायकोर्ट ,सुप्रीम कोर्ट ,रेडियो,टी.व्ही.,अख़बार,भारत का औद्योगिक क्षेत्र,सहकार क्षेत्र ,जमींनदारी पर कब्ज़ा होने के कारण देशभर में फैला हजारो जाती उपजाति का मूलनिवासी बहुजन समाज दयनीय अवस्था में आ गया है.दुनिया के अन्य देशों के तुलना में भारत की भौगोलिक स्थिति ,कृषि संपन्न जमीन,खनिजो के भंडार,अनाज,कपडा,पाणी,जंगल,नदी,तालाब ,धरण ,हर चीज विपुलता से खचाखच भरे पड़े हैं .
भारत में विकृत संस्कृति की अमानवीय,अहितकारी परंपरा रीतिरिवाज व्रत वैकल्य,सण पर्व विकृति विदेशी आर्यों ने सत्य असत्य का मेलमिलाप करके प्रचालन किया है .जो एक बीमारी की तरह वैदिक आर्य ब्राम्हणवाद मनुवाद फैला है और इस बीमारी से हमारा मूलनिवासी बुरी तरह मारा जा रहा है .इसी भाव के साथ चार्वाक,बुद्ध,अनेक संत गुरु और पिछले कुछ साल में छत्रपति शिवराय महाराज,संभाजी महाराज,महात्मा फुले,शाहू महाराज ,पेरियार, अन्नाभाऊ साठे ,बिरसा मुंडा,डॉ.पंजाबराव देशमुख ,विश्वरत्न बाबासाहेब आंबेडकर इनका जबरदस्त साहित्य भंडार जो हमें लक्ष प्राप्ति के लिये एक निति मार्ग प्रदान करता है .बहुजन समाज में आवश्यकता नुसार साहित्य,जानकारी देकर समस्या मुक्त समाज व्यवस्था बनायीं जा सकती है .
वर्तमान में भारत में प्रमुख रूपसे मनाये जाने वाले त्यौहार इस प्रकार है =१.दीपावली २.दशहरा ३.होली ४.रक्षा बंधन ५.गणेश चतुर्थी 6.राम नवमी ७.कृष्ण जन्माष्टमी ८.महाशिवरात्रि ९.गणगौर 10.तीज ११.बसंत पंचमी १२.ओणम १३.पोंगल १४.बुद्ध पूर्णिमा १५.नवरात्री स्थापना १६.करवा चौथ आदि .
इन त्योहारों हा मूल स्वरुप क्या था ?? इसे अभी तक बहुत कम लोग जानते है .पेहले इन त्योहारों को मनाने के लिए कोई यज्ञ,हवन,पूजा,पाठ आदि नहीं होते थे ,न ही किसी समंधित देवी-देवता को संतुष्ट करने के लिए कोई घी,तेल,मिठाई आदि चढ़ाये जाते थे ,ण ही इनको मनाने का ब्राम्हणवादियों द्वारा कोई मुहूर्त निकला जाता था .किन्तु आज कल ब्राम्हाणवाद के प्रभाव से किसान लोग भी ढकोसलों में फंस गए हैं .वे भी नारिलयों की जटा को तोड़कर चढाते हैं ,जो सफाचट सिरों पर बंधी चोटी का का प्रतिक है .बुरी आत्माओं से बचने के लिए कभी-कभी इन टूटे हुये नारियलों और कटे हुये नींबू आदि को गलियों के कानों पर,तिराहों पर फेंक दिए जाते हैं किन्तु मूलनिवासियों का कोई त्यौहार ऐसा नहीं है जिसमे खाने की वस्तुओं को यों व्यर्थ ही फेंक दिया जाता हो .
इसकी कतिपय जानकारी हमें इन त्योहारों के स्वरुप पर दृष्टी डालने से मिल जाएगी.इन त्योहारों का मूल स्वरुप बदलने और उस पर ब्राम्हणी मुलामा चढ़ाने के पीछे ब्राम्हणों की जो ओंछी मानसिकता थी,जो षड्यंत्र था ,उसका अब मूलनिवासियों की कलम से भंडाफोड़ हो चूका है,जिसकी जानकारी भारत के सभी मूलनिवासियों को होना आवश्यक है .
ये आक्रमणकारी आर्य ब्राम्हण एक ओर भारत में मूलनिवासियों नागों द्रविड़ों और बौद्धों के गौरवशाली इतिहास को नष्ट करना चाहते थे,इतिहास प्रसिद्ध उनके नायकों का चरित्र हनन करके उन्हें रावण और राक्षस बनाकर बदनाम करना चाहते थे,उन्हें विध्वंसक सिद्ध करना चाहते थे ताकि आम लोगों में उनकी छवि बिघड जाये और वे अपने ऐतिहासिक नायको के कल्याणकारी तथा वास्तविक चरित्र को भूल जाये .उनके अपने ही लोग उनके विरोधी हो जाये .दूसरी और उनकी और से कपोल कल्पना पर आधारित देवी-देवताओं के झूठे गुणगान करके उन्हें मूलनिवासी समाज में प्रस्थापित करना चाहते थे.उन्हें ब्राम्हणी व्यवस्था के रक्षक बनाकर,उनके झूठे चमत्कारों को बार-बार प्रचार करके झूठे को सही साबित करके अपनी पूजा पाठ की,कर्मकांड की दुकाने चला कर बिना मेहनत किये अपने पेट भराई का इंतजाम करना चाहते थे .
अपनी इस पेट भराई के लिए उन्होंने यहाँ के मूलनिवासीयों को भाग्य-भगवान,पाप-पुण्य ,आत्मा-परमात्मा,पुनर्जन्म ,भुत-प्रेत,स्वर्ग-नरक,यज्ञ-हवन,अंधविश्वास,तंत्र-मंत्र,ज्योतिष,पूजा-पाठ,दान-भेंट और व्रत-उपवासो के चक्कर में फसां दिया.इन अंधविश्वासो में उलझा कर,दर कर उनको मानसिक रुप से गुलाम बना दिया.भारत का भोला-भाला मूलनिवासी आर्य ब्राम्हण के इन कुटील दिमागो के षड्यंत्रों को नहीं समझ पाया और इनके जल में ऐसा फंसा की वह अभी तक उससे मुक्त नहीं हो पाया है .
इन आर्य ब्राम्हण लुटेरों ने मूलनिवासियों का सब कुछ लुट लिया और उन्हें लाचार,दिन-हिन् की जिंदगी जीने को विवश कर दिया .उनके शिक्षा,संपत्ति जैसे सभी मानवीय अधिकार छीन कर उन्हें पशु तुल्य जीवन जीने को मजबूर कर दिया .उन्हें गावं से बाहर गन्दगी में लाचार और दिन-हिन् स्थिति में रहने और मुर्दा मांस खाकर अपना जीवन बसर करने को विवश कर दिया.आज जो आप थोडा बहोत अच्छा जीवन जी रहे हैं,वो डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर के बनाये हुये संविधान की दी हुई देंन है.क्यूँ के संविधान के वजह से मनुस्मृति के कायदों को बड़ी रूकावट पैदा हो गयी.
ये सभि काम उनके द्वारा रचे गए एक षड़यंत्र के तहत किये गए. वह षड़यंत्र था –यहाँ के मूलनिवासियों को हमेशा के लिए ,दीर्घकाल के लिए मानसिक गुलाम और अशिक्षित बनाये रखने का ताकि उनकी सत्ता बरक़रार रहे और यहाँ का मूलनिवासी कभी शिक्षित होकर उनके षड़यंत्र को समझ ना सके,उनकी सत्ता को चुनौती न दे सकें.
शिक्षा,संपति जैसे मानवधिकारों से वंचित रहने पर भी यहाँ के मूलनिवासी लोगों को संत कबीर ,संत रविदास, शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज, शाहू महाराज, बाबासाहेब आंबेडकर जैसे परिवर्तनवादी विचारों के महापुरुष मिले और वे इस अन्यायकारक ब्राम्हणी समाज व्यवस्था के विरोध में खड़े हुये. उनके स्वर मुखरित होने लगे. आम जनता उनके विचारों को समझने लगी ,उनसे जुड़ने लगी तो उनकी हत्यायें करवा दी गयी. यही उनका सच्चा इतिहास है ,जिसे उजागर करना होगा.
ऐसे कई संत नामदेव,तुकाराम,गाडगे महाराज,पीपा,गोगा,आदि इस मूलनिवासी समाज में पैदा हुये जिन्होंने इस ब्राम्हणी व्यवस्था का विरोध किया तो सभी की इन ब्राम्हणों ने हत्याये करवा दी और उन्हें प्रकृति विरुद्ध अवतार बना कर मूलनिवासी समाज के सामने परोस दिया.हवा में ,आकाश में किसी का जन्म हो नहीं सकता .जन्म तो माँ की कोख से होता है ,पिता के वीर्य से होता है .किन्तु वह इनकी चालाकियों –नालायकियों के गर्त में इतना गहरा डूब चूका है की आज अपने मौलिक संवैधानिक मानवीय अधिकारों की बहाली के ६० वर्षो बाद भी ,लाख हाँथ-पांव मारने के बाद भी वह उनसे उबार नहीं पाया है .आज भी उसके दुल्हों को घोड़ी पर नहीं बैठने दिया जा रहा है.आज भी उनको मंदिरों में जानेपर पिटाई हो जाती है .हेण्डपंप चुने पर नंगा करके उसे मारा जाता है इ. यह सब क्या है ??? यही ब्राम्हणी षड़यंत्र है .यही ब्राम्हण धर्म (हिंदू धर्म) है ,जो एक इन्सान को दुसरे इन्सान से छूने की इजाजत नहीं देता .इसके छु लेने से वह अपवित्र हो जाता है .यह कैसा धर्म है जो दुसरे इन्सान को छूने से मन करता है ??? जो समाज को जोड़ने के बजाये तोड़ने का काम करता है .
हिन्दुवाद दुसरे धर्मो से काफी अलग है .उसने अपने देवी-देवताओं की निर्मिती भी एक भिन्न ढंग से कर रखी है.सभी देवी-देवताओं को एक बेहद निर्लज्ज दलित विरोधी रूप में संस्थानिकृत,संशोधिकृत किया गया है.हिन्दुवाद यह दावा करता है की बहुजन हिंदू है लेकिन उसके देवी –देवता खुले रूप से मूलनिवासी बहुजन विरोधी है .परिणामस्वरूप,इस धर्म की प्रकृति शुरू से ही निरंकुश(फासिस्ट)रही है .इस बात का अनुभव केवल बहुजन ही कर सकते हैं .वे छल-कपट और शोषण को व्यवस्था का हिस्सा मानते है.वे उसे अपनी वैयक्तिक चेतना का हिस्सा नहीं मानते हैं.लेकिन भारत के संदर्भ में सच्चाई यही है की हरेक ऊँची जाती का व्यक्ति इस शोषण और छलकपट में हिस्सा लेता है .वह ऐसी संस्कृतियों की रचना करने और उनको चिरस्थायी बनाये रखने में मदत करता है .जैसे क्षत्रिय और वैश्य इस चातुवर्ण व्यवस्था को हर हाल में मजबूती देने का कम करते हैं. हिदू देवताओं की रचना करना और उनको चिरस्थायी बनाये रखना इस संस्कृति की एक बड़ी उपलब्धि है .बहुजन विद्रोहों को देखकर विद्रोह की चेतना का दमन करने के लिए भारत की ब्राम्हाणवादी शक्तियों ने अपने देवताओं का आव्हान किया है.........जब तक कोई इन बातों की गहराई से छानबीन नहीं करेगा तब तक सच्चाई के प्रति कोई बहुजनों के दिमागों को नहीं खोल सकता है .
(*************ब्राम्हणों ने राम के इसी अमानवीय एवं अनैतिक स्वरुप को आदर्श एवं पुरुषोत्तम कह कर संबोधित किया था ,क्योंकि वैदिक-वांडमय (ब्राम्हणी) की मान्यताओं और मापदंड के अनुसार इस प्रकार के दुर्गुण रखने वाला व्यक्ति ही आदर्श पुरुष मन जाता है .उदहारण के लिए अपनी और चारों भाइयों की पत्नी द्रौपदी को जुए में हारने वाला व्यक्ति युधिष्ठिर धर्मराज,अपनी पत्नी को व्यभिचार के लिए बेचने वाले हरिश्चंद्र को महादानी या दानवीर,श्रीकृष्ण चरित्रहीन एवं १६,००० पत्नियां रखने वाला सोलह कलाओं से परिपूर्ण विष्णु का अवतार भगवान आदर्श पुरुष कहा जाता है .इसी प्रकार व्यभिचारिणी अहिल्या,द्रौपदी,तारा,कुंती और मंदोदरी,इन पांच कन्याओं को महापातकों का नाश करने वाली प्रात: स्मरणीय कहा गया है .इसका तात्पर्य यह है की ब्राम्हणों ने तथागत बुद्ध द्वारा प्रतिपादित समस्त नैतिक मान्यताओं को उलट कर रख दिया था.बुद्ध की दृष्टी में जो महापापी,अधम,अन्यायी और अत्याचारी था,ब्राम्हण उसे सर्वश्रेष्ठ ,महाधार्मिक एवं पुण्यवान और सर्वश्रेष्ठ आदर्श पुरुष थे,ब्राम्हण उसे अधार्मिक,पापी,निकृष्ट निम्न कोटि का व्यक्ति कहने लगे.इसका सबसे बड़ा कारण यह था की बौद्ध धर्म स्वतंत्रता,समानता,बंधुत्व और न्याय पर आश्रित है ,जबकि हिंदू धर्म परतंत्रता,असमानता,शत्रुता और अन्याय पर निर्भर करता है .यह इन दोनों धर्मो में मुख्य भेद था .धीरे-धीरे ब्राम्हणों की चाल कपटपूर्ण अभिप्रायों,शातिर दिमागों,इतिहास की विडम्बना और अरबों के आक्रमणों से बौद्ध धर्म भारत से लुप्त होता चला गया और ब्राम्हणों का पाखंडो ,अत्याचारों और अंधविश्वासों से परिपूर्ण हिंदू धर्म भारतीय समाज के रंग मंच पर छा गया.इसी तरह भारत के मूलनिवासी बहुजन(नागवंशी=गणव्यवस्था=राक्षसगण=सावला रंग) के खिलाफ ब्राम्हणों ने अपना ब्राम्हणी(आर्यवंशी=चातुवर्ण व्यवस्था=देवगण=गोरा रंग ) धर्म, हिंदू धर्म के नाम पर चलाया और चला रहे हैं .***************)
THIS IS JUST AN INTRODUCTION OF BRAMHANVAD .
हमारा सभी बहुजनों से अनुरोध है की ,ये २५०० का सालो के बहुजनों पे होते आ रही ब्राम्हणी गुलामी का १००% सच्चा इतिहास है. ये आपको सिर्फ एक किताब या फेसबुक की पोस्ट से समझ में नहीं आ सकता .बहुतसे हिंदुत्ववादी(ब्राम्हण,क्षत्रिय,वैश्य) आपको गुमराह करने का काम करते हैं .सावधान रहें .वो आपको गुमराह नहीं करेंगे तो क्या होगा वो अच्छी तरह से जानते हैं .भारत के सभी महापुरुषों ने यही बात आपको समझा ने के लिए अपना पूरा जीवन बिना किसी फायदे के व्यतीत किया है .चाहे वे किसी भी जाती के हों उनकी विचारधारा एक हीं है .जात-पात का सहारा लेकर महापुरुषों के नाम से आपको आपस में लडाना ही उनका मसकद होता है.हमेशा मुस्लिम मुस्लिम कहकर,डराकर आपको इक्कठा किया जाता है.क्यूँ के आसान तरीका है .लेकिन वास्तविकता कुछ और ही है और उनकी संख्या भारत के आबादी से १५% भी नहीं है .तो कहीं आपको जानबुजकर तो नहीं डराया जाता ???? इसिलए बिना सोचे समझे किसी भी चीज पर आपका मन ना बनाये और जल्दीसे किसीभी गलत नतीजे पर ना पहुंचे. 


    • इस्लाम में जातिवाद के कुछ कड़वे सत्य आपके सामने....

      १. जबसे इस्लाम मज़हब बना है तभी से “शीया और सुन्नी” मुस्लिम एक दूसरे की जान के दुश्मन है, यह लोग आपस में लड़ते-मरते रहते है...!! 

      २.अहमदिया, सलफमानी, शेख,क़ाज़ी, मुहमदिया, पठान आदि मुस्लिमकी जातियाँ है, 

      और हंसी की बात, यह एक ही अलाहको मानने वाले, एक ही मस्जिद में नमाज़ नही पढते। सभी जातियो के लिए अलग अलग मस्जिद होती है। 

      ३. सउदी अरब, अरब अमीरात, ओमान, कतार आदि अन्य अरब राष्ट्र के मुस्लिम पाकिस्तान, भारत और बांग्लादेशी मुस्लिमको झुठे मुसलमान मानते है और इनसे छुआछूत में भी मानते है। सउदी अरब मेँ ऑफिसो मे भारत और पाक के मुसलमान के लिए अलग पानी रखा रखता है।

      ४. शेख अपने आपको सबसे उपर मानते है और वे किसी अन्य जाति में निकाह नही करते।

      ५. इंडोनेशिया में १०० वषॅ पूवॅ अनेक बौद्ध और हिन्दू परिवर्तित होकर मुस्लिम बने थे, इसी कारण से सभी इस्लामिक राज्य, इंडोनेशियासे घृणा की भावना रखते है।

      ६. क़ाज़ी मुस्लिम, ''भारतीय मुस्लिम'' को मुस्लिम ही नही मानते... क्यूंकी उन का मानना है की यह सब भी हिन्दु धमॅसे परिवर्तित है।

      ७. अफ्रीका महाद्वीप के सभी इस्लामिक राज्य जैसे मोरोक्को, मिश्र, अल्जीरिया,लीबिया आदि राज्य के मुस्लिमको तुकॅ के मुस्लिम सबसे निम्न मानते है। 

      ८. सोमालिया जैसे गरीब इस्लामिक राज्य में अपने बुजुगॅ को ''जीवित'' समुद्र में बहानेकी प्रथा चल रही है। 

      ९. भारतके ही बोहरा मुस्लिम किसी भी मस्जिद में नही जाते, वो मात्र मज़ार पे जाते है उनका विश्वास सूफियों पे है अल्लाह पे नही।

      अल्लाह एक, एक कुरान, एक .... नबी ! और महान एकता......... बतलाते है स्वयं मे ? 
      जबकि, मुसलमान के बीच, शीया और सुनी सभी मुस्लिम देश में एक दूसरे को मार रहे है. और, अधिकाँश मुस्लिम देश में.... इन दो संप्रदायके बीच हँमेशा धार्मिक दंगा होता रहता है..! इतना ही नही..
      •शीया को.., सुन्नी मस्जिद में जाना मना है।
      •शीया और सुन्नी दोनो को.. अहमदिया मस्जिद मे जाना मना है।
      •और, ये शीया, सुन्नी और अहमदिया तीनो को...... सूफी मस्जिद में कभी नही जाएँगे।
      •फीर, इन चारो का मुजाहिद्दीन मस्जिद में प्रवेश करना मना है।
      •किसी बोहरा मस्जिद में कोई दूसरा मुस्लिम नही जा सकता.
      •कोई बोहरा का किसी दूसरेके मस्जिद में जाना वर्जित है।
      •आगा खानी या चेलिया मुस्लिम का अपना अलग मस्जिद होता है।

      सबसे ज्यादा मुस्लिम किसी दूसरे देश में नही बल्की मुस्लिम देशो में ही मारे गए है। आज भी सीरिया में करीब एक हज़ार मुस्लिम हर रोज मारे जा रहे है . अपने आपको इस्लाम जगत का हीरो बताने वाला सदाम हुसैन ने करीब एक लाख कुदॅ मुसलमान को रासायनिक बाम्ब से मार डाला था……
      पाकिस्तान में हर महीने शीया और सुनी के बीच दंगे भड़कते है । और इसी प्रकार से मुस्लिम में भी 13 तरह के मुस्लिम है, जो एक दुसरे के खून के प्यासे रहते है और आपस में बँबमारी और मार-काट वगैरह... मचाते रहते है।
      See Translation
      2 hours ago via mobile · Edited · Like · 1
    • Sanghani Vijay दुसरो को गालीया देने से अपनी बुराइया छीप नही जातीSee Translation
      2 hours ago via mobile · Like
    • Sanghani Vijay पेहले खुद के मजहब को सँभालो फीर दुसरो की बाते करोSee Translation
      2 hours ago via mobile · Like
    • Kusum Hooda Mitra jee apni murkhata ki seemaon ko kahan tak le jane ka irada hai?
      about an hour ago · Like · 1
    • Sunil Tripathi Tum padhe likhe bhi ho kya jitni baaten likh dale ho uska prmad do. Abhi desh par china hmla kr rha hai lage ho brahmno se azadi dilane khatam kr do saare brahmno ko aur karo bahujano ki rajniti
      6 minutes ago via mobile · Like
    • Adv Mittra कुसुम जी आप कोई सरल प्रश्न पूछ ले !
      a few seconds ago · Like


Posted by k.mittra at 9:27 AM No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest
Newer Posts Home
Subscribe to: Comments (Atom)

Blog Archive

  • ►  2025 (7)
    • ►  November (1)
    • ►  September (2)
    • ►  August (2)
    • ►  July (2)
  • ►  2023 (1)
    • ►  September (1)
  • ►  2020 (1)
    • ►  December (1)
  • ►  2014 (4)
    • ►  December (1)
    • ►  September (1)
    • ►  July (2)
  • ▼  2013 (5)
    • ▼  July (2)
      • "परमाणु बम जैसा खतरनाक विनाशकारी है टिहरी डैम :-
      • गोधरा की सच्ची कहानी, एक पत्रकार की ज़ुबानी
    • ►  May (2)
      • आखरी पैगम्बर
      • धर्म एक धोखा ........
    • ►  April (1)
      • ब्राहम्णवाद

About Me

My photo
k.mittra
View my complete profile
Watermark theme. Powered by Blogger.