मित्र विष्णु शर्मा जी, 🙏
आज दिनांक 19 अगस्त 2026 को तीस हजारी में चौधरी ढाबे पर चौधरी जी से मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि अभी तक ढाबे का भुगतान नहीं हुआ है। जबकि आपने मुझे बताया था कि रजनीश जी ने चौधरी ढाबे का भुगतान कर दिया है।
इसके बाद मैंने रजनीश कौशिक जी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से केवल पानी का भुगतान किया गया है, चौधरी ढाबे का कोई भुगतान उन्होंने नहीं किया है। संभव है कि इस संबंध में आपको भी सही स्थिति की जानकारी न हो और कोई गलतफहमी हुई हो। इसलिए मैंने सोचा कि आपको वास्तविक स्थिति बता देना उचित है। 🙏
मित्र, इस चुनाव के परिणाम के बाद जब मैं आत्ममंथन करता हूं तो मुझे अपनी हार के तीन प्रमुख कारण नजर आते हैं—
1. ठाकुर जी के प्रति आस्था और भावनाओं का सम्मान न कर पाना।
ठाकुर जी के नाम पर जो प्रसाद बांटा गया, वह मथुरा का न होकर दिल्ली में बनाया गया था। कुछ लोगों ने इस संबंध में आपसे प्रत्यक्ष आपत्ति भी की थी। संभव है कि इससे कुछ लोगों की भावनाएं आहत हुई हों।
2. अपने शुभचिंतकों की सलाह और आशीर्वाद को अपेक्षित महत्व न देना।
हमने अपने शुभचिंतकों की सलाह पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करने के बजाय उन्हें अपने आदेश के अनुसार चलाने का प्रयास किया। चुनावी प्रोफेशनल्स की सलाह को हमने अपने पुराने शुभचिंतकों की सलाह से अधिक महत्व दिया। शायद यह भी हमारी बड़ी भूल रही।
3. वास्तविक मतदाता को समझने में असफल रहना।
हमने ऐसे राजनीतिक मुद्दों और नारों को बहुत अधिक उछाला, जो एक विशेष वर्ग को अच्छे लगते थे, लेकिन दूसरे वर्ग को तकलीफ देते थे। आपने अपने सिद्धांत के अनुसार इस चुनाव में “गोद के बच्चे” पर अधिक ध्यान दिया, लेकिन “कोख के बच्चे” पर ध्यान नहीं दिया—अर्थात नए मतदाताओं को जोड़ने का पर्याप्त प्रयास नहीं हुआ।
जंगपुरा-A में प्रचार के दौरान एक मित्र ने सलाह दी थी कि वहां प्रचार करना शायद उपयोगी नहीं होगा, क्योंकि वहां के अधिवक्ता मतदान करने ही नहीं जाते। उनकी बात में दम था। लगभग 1,03,000 मतदाताओं में से केवल आधे के आसपास मतदान हुआ। हम यह समझने में असफल रहे कि वास्तविक मतदाता कौन है और उसे मतदान केंद्र तक कैसे लाया जाए। 🙏
अंततः मुझे लगता है कि हमने इस चुनाव में बहुत-सी “बददुआएं” भी लीं और चुनाव की वास्तविकता को समझने में कहीं न कहीं असफल रहे। लेकिन हार को केवल निराशा के रूप में देखने के बजाय यदि हम इन गलतियों से सीख लें, तो यही हार आगे की सबसे बड़ी ताकत बन सकती है।
हार व्यक्ति या विचार की अंतिम हार नहीं होती। हार हमें बताती है कि कहां सुधार की आवश्यकता है। यदि हम अपने शुभचिंतकों को साथ लेकर, सभी वर्गों को जोड़कर और जमीन की वास्तविकता को समझकर आगे बढ़ें, तो भविष्य में बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। 🙏
अंत में चौधरी ढाबे के भुगतान के संबंध में मेरा निवेदन है कि कृपया आप स्वयं चौधरी जी से मिलकर स्थिति स्पष्ट कर लें और यदि भुगतान शेष है तो उसका भुगतान कर दें। मैंने चौधरी जी को पूरी स्थिति बता दी है और यह भी कहा है कि मैं आपको इसकी जानकारी दे दूंगा।
संभव है कि आप भी इस वास्तविक स्थिति से अनजान हों, इसलिए मेरा उद्देश्य किसी पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि केवल स्थिति स्पष्ट करना है। मैंने जो भी खर्च किया था, वह आपके निर्देश पर किया था। यदि भविष्य में चौधरी जी ने मुझे भुगतान के लिए कहा और उस समय मेरे पास पैसा हुआ, तो मुझे अपनी जेब से भुगतान करना पड़ेगा, जो उचित नहीं होगा।
मेरा विश्वास है कि इस हार से हम निराश नहीं, बल्कि और अधिक समझदार, संयमित और मजबूत होकर आगे बढ़ेंगे। 🙏
आपका शुभचिंतक मित्र
अधिवक्ता कमलेश कुमार मित्रा 🙏
दिनांक 20 अगस्त 2026
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें